05 Aug, 2025
झारखंड चेंबर के सदस्यों ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिझारखंड चेंबर के सदस्यों ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर 'फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स' के सदस्यों ने फेडरेशन भवन में शोकसभा आयोजित की
झारखंड चेंबर के सदस्यों ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर 'फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स' के सदस्यों ने फेडरेशन भवन में शोकसभा आयोजित की. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान झारखंड निर्माण पर उनके योगदान को
भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया. चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि दिशोम गुरु के निधन से प्रदेश का संपूर्ण व्यापारी एवं उद्यमी समाज शोकाकुल है. उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है. हम उनकी स्मृतियों और योगदान को सदैव नमन करते हैं. इस मौके पर उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय,
नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, आस्था किरण, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, उपसमिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत, मनोज मिश्रा, संतोष अग्रवाल, कमल सिंघानिया, राजीव सहाय, अल्तमस आलम, सीए सुमित अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, प्रवीण सिन्हा, संजय वाधवा, दीपक पटेल, कुणाल गिलानी, विनय विभाकर, अनिल जैन, युक्तेश मित्तल, रवि सामोता, देबाशीष आदि मौजूद थे.